Chandauli News: नवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा, मंदिरों में उमड़ी भीड़
चंदौली, अक्टूबर 20 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर,संवाददाता। शारदीय नवरात्र के नौंवे दिन सोमवार को जिलेभर में मां दुर्गा के नौंवे स्वरूप मां सिद्धिदात्री का विधि-विधान से पूजन हुआ। नवमी पर सुबह मंगला आरती के साथ ही मंदिरों और दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पीडीडीयू नगर के गल्लामंडी नौ दुर्गा मंदिर, प्राचीन काली मंदिर, रविनगर काली मंदिर, बिछुआ मंदिर, नौगढ़ की मां अमरा भगवती शक्तिपीठ सहित सभी मंदिरों में विशेष शृंगार और महाआरती हुई। दिनभर शंख-घंटों और जयकारों से मंदिर गूंजते रहे। वहीं नवमी पर हवन, दुर्गा सप्तशती पाठ और कन्या पूजन कर व्रतधारियों ने व्रत का पारण किया। नौ कन्याओं को भोजन कराकर उपहार दिए गए। मान्यता है कि सिद्धिदात्री की पूजा से सभी सिद्धियां प्राप्त होती हैं। नवमी के साथ ही पंडालों में नवरात्र पूजा का समापन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.