Chandauli News: नवप्रवेशी विद्यार्थियों को शैक्षिक गतिविधियों से कराया अवगत
चंदौली, अगस्त 2 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। लाल बहादुर शास्त्री पीजी कालेज पीडीडीयू नगर में शनिवार को नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए 'दीक्षारंभ' कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर कालेज के प्राचार्य प्रो. उदयन ने कहा कि दीक्षारंभ एक छात्र प्रेरण कार्यक्रम है। जिसकी शुरुआत विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से इस उद्देश्य से की गई है कि नए विद्यार्थी विद्यालय के वातावरण से निकलकर महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के नए शैक्षणिक परिवेश में सहजता से स्वयं को ढाल सकें। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को महाविद्यालय की संस्कृति, शैक्षणिक वातावरण तथा विभिन्न गतिविधियों से परिचित होने का अवसर मिलता है, जिससे वे अपनी शैक्षणिक यात्रा के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो पाते हैं। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: राजकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.