चंदौली, अगस्त 1 -- Chandauli News: चकिया,हिन्दुस्तान संवाद। चकिया प्रथम पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को नवनिर्मित दो कक्ष भवन का विधायक कैलाश आचार्य ने फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं आवश्यक हैं। सरकार प्राथमिक विद्यालयों में आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने के साथ-साथ बच्चों को बेहतर शिक्षण वातावरण देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नए भवन के निर्माण से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी अजीत पाल, राजेश पटेल, चंद्रभान, मीना राय, विवेकानंद दूबे, सभासद बादल सोनकर...