चंदौली, जुलाई 6 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ विकास खंड के पढ़ौती गांव में विधायक निधि से मंगरू के घर से पुलिया तक इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण हुआ था,लेकिन हल्की फुल्की बारिश के दौरान सड़क धंस गई। इसके अलावा ईंट उखड़ने लगी है। इससे नाराज ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन कर निर्माण कार्य की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई है। जिसके कारण सड़क पहली ही बरसात में ही टूट कर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क खराब होने से गांव के लोगों तथा किसानों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: जर्जर सड़क व धंसे पुल से ग्रामीणों में आक्रोश ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण पर सरकारी धन खर्च हुआ है। लेकिन गु...