Chandauli News: नवजात बच्चियों को बेबी किट एवं टावल वितरित कर मनाया कन्या जन्मोत्सव
चंदौली, अगस्त 5 -- Chandauli News: चंदौली। महिला कल्याण विभाग की ओर से 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत एमसीएच विंग के एसएनसीयू, पीएनसी एवं एलआईसीयू वार्ड में 'कन्या जन्मोत्सव' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 32 नवजात बालिकाओं को बेबी किट एवं टावल वितरित किया गया। साथ ही बालिकाओं के अभिभावकों को केंद्र एवं राज्य सरकार से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विभागीय प्रतिनिधियों ने बालिकाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए जारी आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों 1090, 181, 1098 आदि के प्रति जागरूक किया। साथ ही अभिभावकों को अवगत कराया कि नवजात बालिकाओं का 'मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना' के तहत निर्धारित श्रेणी में वांछित अभिलेखों के साथ आवेदन कराकर योजना का आर्थिक लाभ प्राप्त किया जा सकता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.