Chandauli News: नरौली में 25 हजार नकदी सहित लाखों के जेवरात चोरी
चंदौली, अक्टूबर 6 -- Chandauli News: धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर थाना क्षेत्र के नरौली गांव में चोरों ने बीते सोमवार की रात बंद घर को निशाना बनाया। चोर छत के रास्ते घर में घुसे और 25 हजार नगदी सहित चांदी और सोने के लगभग ढाई लाख रुपए से ज्यादा के गहनों को साफ कर दिया है। परिवार के लोग इलाज के लिए इटारसी गए थे। मंगलवार सुबह घर लौटे तो घटना की जानकारी हुई। नरौली गांव निवासी केसर गिरी भूतपूर्व इंजीनियर है। उनके परिवार के अन्य लोग इटारसी रहते है। दो महीने पहले अपना इलाज करवाने इटारसी गए थे। मंगलवार सुबह जब घर पहुंचे और घर का दरवाजा खोलें तो घर के अंदर का दृश्य देख दंग रह गए। सामान बिखरे हुए थे। चोर छत के रास्ते घर में घुसकर कमरों के दरवाजे का ताला तोड़कर सामान लेकर गायब हो गए थे। परिवार के लोगों ने घटना की सूचना धानापुर पुलिस को दे दी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.