Chandauli News: नगवां पंप कैनाल नहीं चलने से खेती प्रभावित
चंदौली, अगस्त 3 -- Chandauli News: धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। कभी बिजली की अघोषित कटौती तो कभी यांत्रिक दोष के चलते नगवां पम्प कैनाल बेपानी है। जुलाई बीत गया लेकिन अच्छी बारिश भी नहीं हुई। ऐसे में जिन किसानों ने किसी तरह धान का बेहन डाल लिया था, वे अब रोपनी न हो पाने से परेशान हैं। किसानों ने डीएम और विभागीय उच्चाधिकारियों से समस्या जल्द दूर करने की मांग की है। लघु डॉल नहर परियोजना के अंतर्गत नगवां पम्प कैनाल से रायपुर, नरौली, महमदपुर, धानापुर, मिश्रपुरा, अमादपुर, मेढवा, पूराचेता दूबे, नवपूरा व तिनमोकरम सहित दर्जनों गांवों की हजारों एकड़ भूमि की सिंचाई होती है। किसानों की समस्या देखते हुए सरकार ने 630 केवीए के दो ट्रांसफार्मरों वाला स्वतंत्र फीडर 35 लाख 78 हजार रुपये की लागत से बनवाया था। यह 24 अप्रैल 2016 से चालू भी हुआ, लेकिन उद्घाटन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.