चंदौली, अगस्त 19 -- Chandauli News: पीड़ीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। नगर पालिका बोर्ड की साधारण बैठक मंगलवार को नगर पालिका सभागार में हुई। इस मौके सभासदों ने विकास, साफ-सफाई के मुद्दे को उठाया। इस दौरान विकास के विभिन्न एजेंडों से जुड़े 41 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सहमति से पास किया गया। इस दौरान सभासद पिंकी शर्मा ने अपने वार्ड में पेयजल, सड़क, सफाई का मुद्दा उठाते हुई उपेक्षा का आरोप लगाया। इस दौरान उनकी आंखें भी भर आईं। ईओ धर्मराज यादव ने सभी सभासदों के वार्डों में भ्रमण कर उनकी समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। नगर पालिका बोर्ड की बैठक मंगलवार को 12 बजे अध्यक्ष सोनू किन्नर की अध्यक्षता में शुरू हुई। सबसे पहले बैठक में सभी प्रस्तावों को पढ़कर सभासदों को सुनाया गया। बैठक की शुरूआत में अलीनगर वार्ड की सभासद मुर्शिदा बेगम ने एक सफाईकर्मी ...