Chandauli News: नए सरकार की कुटिया में देर रात तक चलता रहा गुरु दर्शन-पूजन का सिलसिला
चंदौली, जुलाई 30 -- Chandauli News: चंदौली। गुरु पूर्णिमा पर्व पर नगर स्थित नए सरकार की कुटिया में बुधवार को गुरु के दर्शन-पूजन को जिले के साथ ही विभिन्न प्रदेशों से आए भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। सुबह से शुरू हुआ गुरु दर्शन-पूजन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इस दौरान भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। भक्त अपनी बारी आने पर विधि-विधान पूर्वक गुरु का दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि और लोक कल्याण की कामना किया। साथ ही गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। कुटिया में दूसरे प्रदेशों से आए भक्तों के रहने, खाने-पीने आदि की समुचित व्यवस्था की गई। आश्रम के बाहर मेला लगा रहा। भक्त गुरु के दर्शन पूजन के बाद मेले का लुत्फ भी उठाया। कुटिया के बाहर विभिन्न प्रकार की दुकानें, चरखा और झूले सहित मनोरंजन संसाधन लगे रहे। चाट-पकौड़ी, खिलौने आदि की दुकानों पर बच्चों और महिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.