चंदौली, नवम्बर 28 -- Chandauli News: चंदौली। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बने मतदेय स्थलों पर 28 एवं 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सुबह 10 से सायं 4 बजे तक बूथ लेवल अधिकारी उपस्थित रहकर नए मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज करने संबंधित आवेदन प्राप्त करेंगे। साथ ही संशोधन और नाम काटने को लेकर फार्म भरवाएंगे। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों विशेषकर युवाओं एवं महिलाओं के पंजीकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि अर्हता तिथि एक जनवरी, 2027 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक निर्धारित है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: 1752 पोलिंग बूथों पर दो दिवसी...