चंदौली, सितम्बर 4 -- Chandauli News: सकलडीहा,हिन्दुस्तान संवाद भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर सुबह से ही कस्बा के विभिन्न मंदिरों और भक्तों की ओर से भगवान की मनमोहक और आकर्षक झांकी सजाई गई थी। भगवान के भक्त जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी की गीतों पर झूमकर नांच गा रहे थे। रात को बारह बजते ही ढोल नगाड़ों के साथ भक्त भगवान नंद गोपाल की जयकारा लगाते हुए झूम उठे। इस दौरान घंटा और थाली बजाकर भगवान के जन्मोत्सव का धूमधाम से त्योहार मनाया। सकलडीहा कस्बा के कोतवाली गली में थाने के शिव मंदिर पर भगवान की विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया। इसके साथ ही गोपाल मंदिर में भगवान की आकर्षक झांकी सजाई गयी। यह भी पढ़ें- Etah News: नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की वही टिमिलपुर स्थित राधा कृष्ण मंदिर,दुर्गा मंदिर...