चंदौली, सितम्बर 6 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर। मधेशिया वैश्य महासभा की ओर से शनिवार को अग्रवाल सेवा संस्थान में समाज के कुलदेवता बाबा गणिनाथ महाराज का वार्षिक जन्मोत्सव जिलाध्यक्ष गणेश गुप्ता के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया। इसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक रमेश जायसवाल ने किया। इस दौरान समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गायन सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं कलात्मक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागी बच्चों को समाज की ओर से उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज के बुजुर्ग मेवालाल गुप्ता और दशरथ गुप्ता का भी विशेष सम्मान किया गया। अंत में दिवंगत हुए समाज के करीब 25 लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया गया। यह भी पढ़ें- Gaya News: विधानसभा व पर्षद में हलवाई समाज की संख्या और बढ़ेगी : उप ने...