Chandauli News: धीना स्टेशन पर प्लेटफार्म के विस्तार की मांग तेज
चंदौली, अक्टूबर 18 -- Chandauli News: धीना, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल अंतर्गत स्थित धीना रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म का विस्तार नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन पर मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होने के बावजूद प्लेटफार्म छोटा होने के कारण कई बोगियां प्लेटफार्म से बाहर खड़ी होती हैं। इससे यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को होती है। प्लेटफार्म से बाहर खड़ी बोगियों में चढ़ने और उतरने के लिए यात्रियों को असुविधाजनक स्थिति का सामना करना पड़ता है। ऐसे में दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। खासकर वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों के लिए ट्रेन में सुरक्षित तरीके से चढ़ना-उतरना चुनौतीपूर्ण हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.