Chandauli News: धान की फसल में सैनिक कीट का देखने को मिल रहा प्रकोप
चंदौली, अक्टूबर 22 -- Chandauli News: चंदौली। धान की फसल में सैनिक कीट का प्रकोप देखने को मिल रहा है। धान की फसल को बेहद नुकसान करने वाला यह रात्रिचर कीट है। इस कीट की सूड़ियां भूरे रंग की होती हैं। यह दिन के समय किल्लों के मध्य अथवा भूमि की दरारों में छिपी रहती हैं। इस कीट की केवल सूड़ियां ही नुकसान पहुंचाती हैं। जबकि पतंगे फूलों से रस चूसते हैं। यह सूड़ियां शाम के समय किल्लों अथवा दरारों से निकलकर पौधों पर चढ़ जाती हैं और पत्तों या बालियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर नीचे गिरा देती हैं। इस समय बाली की अवस्था में इससे बहुत नुकसान देखने को मिल रहा है। कृषि विभाग की ओर से इस रोग से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। साथ ही विभिन्न प्रयासों और कीटनाशी रसायनों का छिड़काव करने की सलाह दी गई है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी विनोद कुमार यादव ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.