चंदौली, अगस्त 31 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश और नहरों में पानी छोड़े जाने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। क्षेत्र के कई गांवों के खेत जलमग्न हो गए हैं। करीब एक हजार बीघा से अधिक धान की फसल पानी में डूब गई है। इससे नाराज किसानों ने डीएम को पत्रक देकर नहरों की सफाई और मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि अजरौरा-डेढ़ावल-मुड़ेहरा ड्रेन की सफाई के नाम पर कोरमपूर्ति की गई, जिससे खेतों में जलभराव हो गया। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से सकलडीहा, डेढ़ावल, खड़ेहरा, मनिहरा, जलालपुर, रिष्टि, लेहरा, इटवा, ओरवा, दुर्गापुर, कांधी, विशुनपुरा, धरहरा सहित दर्जनों गांवों की फसल डूब गई है। कई दिनों से पानी जमा होने से धान सड़ने की आशंका है। किसान समरजीत चौहान, संत...