Chandauli News: धान और गेहूं के परिवहन में बैंक की फर्जी एफडीआर लगाने में मुकदमा
चंदौली, अगस्त 25 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के पांच धान-गेहूं खरीद केंद्रों पर परिवहन कार्य का ठेका लेने के मामले में फर्जी एफडीआर प्रस्तुत करने को लेकर सुल्तानपुर की फर्म दिव्यांश ट्रेडर्स और उसके ठेकेदार राहुल कुमार जायसवाल के खिलाफ अलीनगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि ठेकेदार ने जमानत और बैंक गारंटी के लिए भारतीय स्टेट बैंक, सुलतानपुर शाखा से जारी होने का दावा करते हुए चार लाख 80 हजार की कुल पांच एफडीआर प्रस्तुत की थी। लेकिन जांच में सभी एफडीआर फर्जी पाई गई। विभागीय जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 में राजकीय धान और गेहूं खरीद केंद्र नियामताबाद भरछा, भरछा-ब, धानापुर के हिंगुतरगढ़, नौगढ़ और नौगढ़-ब बनाए गए थे। जिनमें अनाज ढुलाई के लिए सुल्तानपुर जिले के अखण्डनगर थाना क्षेत्र के पौधनपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.