चंदौली, अगस्त 17 -- Chandauli News: धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। प्रशासनिक दिशा निर्देश के बावजूद एडीएम न्यायिक रतन वर्मा बीते शनिवार को तय समय पर धानापुर शहीद स्मारक में ध्वजारोहण करने नहीं पहुंचे। इसे लेकर शहीद स्मारक समिति एवं ब्लॉक प्रमुख सहित क्षेत्रीय नागरिकों का पारा चढ़ गया। ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह के नेतृत्व में लोग धरना पर बैठ गए। मामला बढ़ता देख डीएम और विधायक ने कमान संभाली। जिसके बाद एसडीएम और तहसीलदार को साथ लेकर पहुंचे एडीएम ने लिखित एवं मौखिक माफी मांगी। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। 16 अगस्त 1942 को अगस्त क्रांति के दौरान हुए धानापुर थाना कांड की स्मृति में निर्मित शहीद स्मारक स्थल पर प्रत्येक वर्ष जिले के किसी न किसी प्रशासनिक अधिकारी के द्वारा झंडारोहण किया जाता रहा है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: याद किये गए 16 अगस्त स...