चंदौली, जुलाई 29 -- Chandauli News: धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। श्रावण मास के पावन अवसर पर धानापुर में 30 जुलाई गुरुवार को भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा का शुभारंभ प्रातः 6 बजे नरौली घाट से होगा, जहां से शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर दशमी पोखरे पर स्थित नवनिर्मित श्री विश्वेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। आयोजन ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह के सौजन्य से किया जा रहा है। आयोजक मंडल ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कांवड़ यात्रा में शामिल होने की अपील किया है। साथ ही यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं के स्वागत एवं सहयोग की भी अपील की गई है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: कांवड़ यात्रा: नगीना सीओ आफिस में बनेगा कंट्रोल रूम, होगी लाइव मॉनिटरिंग श्रावण मास में आयोजित होने वाली इस धार्म...