चंदौली, जुलाई 29 -- Chandauli News: धानापुर। धानापुर कस्बा स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्र से जुड़े तोरवा फीडर पर बुधवार को तकनीकी कार्य के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। एसडीओ सुधीर कुमार ने बताया कि तोरवा फीडर पर बढ़ते विद्युत भार को देखते हुए नए फीडर पर लोड विभाजन का कार्य कराया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के कारण 33/11 विद्युत उपकेंद्र से संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति चार घंटे के लिए बंद रहेगी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: जेल फीडर-2 में आज से 12 से 3 बजे तक कटेगी बिजली यह भी पढ़ें- Gangapar News: कौड़िहार क्षेत्र में दो दिन प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...