Chandauli News: धानापुर पुलिस ने अभियुक्त को घर से किया गिरफ्तार
चंदौली, सितम्बर 2 -- Chandauli News: धानापुर, चंदौली, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में बुधवार को एक वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। धानापुर थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम ओदरा गारोपुर में दबिश देकर शिवधनी पुत्र सीता को गिरफ्तार किया। अभियुक्त थाना धानापुर क्षेत्र के ग्राम ओदरा गारोपुर का निवासी है। अभियुक्त के विरुद्ध घरेलू हिंसा से संबंधित मामला माननीय न्यायालय सीजे (जे.डी.) एफटीसी प्रथम, चंदौली में विचाराधीन है। इसी मामले में न्यायालय की ओर से वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.