Chandauli News: धानापुर, चकिया और शहाबगंज के सचिवों का सीडीओ ने रोका वेतन
चंदौली, अगस्त 26 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । विकास भवन सभागार में मंगलवार को सीडीओ आर जगत साईं की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता भारत मिशन ग्रामीण समिति की बैठक हुई। इसमें सीडीओ ने ब्लॉकवार कल्याणकारी योजनाओं, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा एवं पेयजल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा किया। इस दौरान सीडीओ ने विकास कार्यों में लापरवाही एवं शिथिलता और जनसमस्याओं के निस्तारण में ढिलाई बरतने पर सभी खंड विकास अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। वहीं चहनियां बीडीओ की सुस्त कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी। उन्होंने विकास खण्ड धानापुर, चकिया और शहाबगंज में केयर टेकरों का लम्बे समय तक वेतन लंबित रखने पर सचिवों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Chandauli News: सचिवालय एवं सामुदायिक शौचालय पर ताला लगने से रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.