Chandauli News: धरौली में कांवरियों का होगा ठहराव, एएसपी ने लिया जायजा
चंदौली, अगस्त 29 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । जिले में कावर यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। पुलिस प्रशासन कांवरियों की सुरक्षा और आवागमन को सुचारू बनाने के लिए लगातार निगरानी कर रही है। रविवार को सदर विकास खंड कके धरौली ग्राम में कांवरियों के आगमन को देखते हुए शनिवार को एएसपी अनन्त चंद्रशेखर ने बिहार बार्डर पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया। बिहार के कैमूर जिले से हजारों की संख्या में कांवरिया शनिवार को वाराणसी स्थित मां गंगा घाट पर जल लेने के लिए जाते हैं। वहां से लौटने पर यूपी बिहार बॉर्डर स्थित धरौली इंटर कॉलेज के पास कांवरियों का ठहराव होता है। इसे देखते हुए कांवरियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है। एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने बका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.