चंदौली, अक्टूबर 29 -- Chandauli News: सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। श्री रामलीला समिति सैयदराजा की ओर से आयोजित रामलीला में बीते मंगलवार की रात धनुष यज्ञ और परशुराम-लक्ष्मण संवाद की लीला का रोमांचकारी मंचन किया गया। लीला को देखने के लिए नगर के सैकड़ों श्रद्धालु देर रात तक पंडाल में जमे रहे।कथा के अनुसार, राजा जनक ने प्रतिज्ञा ली थी कि जो भी वीर भगवान शिव के दिव्य धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाएगा, उसी वीर के साथ पुत्री सीता का विवाह होगा। सीता स्वयंवर में देश-देश के राजा-महाराजा, योद्धा और लंका का राजा रावण भी पधारे। गुरु विश्वामित्र के साथ श्रीराम और लक्ष्मण भी स्वयंवर सभा में पहुंचे। मिथिला नरेश जनक ने गुरु विश्वामित्र, श्रीराम और लक्ष्मण का स्वागत किया। स्वयंवर में एक-एक कर सभी राजाओं ने शिव धनुष को उठाने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी धनुष को हि...