Chandauli News: धनुष टूटते ही जयश्रीराम के उदघोष से गूंजा रामलीला स्थल
चंदौली, अक्टूबर 11 -- Chandauli News: कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कमालपुर में शुक्रवार की रात धनुष यज्ञ प्रसंग का भव्य एवं भावपूर्ण मंचन किया गया। भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष भंग करते ही पूरा रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने प्रभु श्री राम व लक्ष्मण का माल्यार्पण कर आर्शीवाद प्राप्त किया। रामलीला में धनुष यज्ञ के दौरान राम-लक्ष्मण संवाद और कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। धनुष यज्ञ प्रसंग में माता सीता के स्वयंवर के लिए आए राजाओं ने भगवान शिव के विशाल धनुष को उठाने और उस पर प्रत्यंचा चढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन सभी राजा असफल रहे। राजाओं को असफल होता देख सभा में निराशा का माहौल छा गया। इसी बीच गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.