Chandauli News: दो वारंटी को पुलिस ने भेजा जेल
चंदौली, अगस्त 27 -- Chandauli News: शहाबगंज,हिन्दुस्तान संवाद। थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई से वारंटियों में खलबली मची रही। इस दौरान पुलिस ने शहाबगंज गांव में दबिश देकर कस्बा के पिंटू को उसके घर से गिरफ्तार किया। इसके अलावा चकिया कोतवाली क्षेत्र के गरला गांव में धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर अभियान लगातार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.