Chandauli News: दो लाख नकदी सहित सोने-चांदी के आभूषण की चोरी
चंदौली, अक्टूबर 13 -- Chandauli News: धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर कस्बा स्थित मुख्य बाजार में चोरों ने बीते सोमवार की रात फिर एक घर को निशाना बनाया। चोर छत के रास्ते स्व. जितेंद्र सेठ के मकान में घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर 2 लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हो गए। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में आक्रोश है। कस्बावासियों और ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने लगे हैं। कस्बा निवासी स्व. जितेंद्र सेठ के बेटे और बेटी सो रहे थे। सुबह करीब 7 बजे बेटी मुस्कान ने अलमारी का ताला टूटा और सामान बिखरा देखा तो परिवार के लोगों को जानकारी दी। जिससे परिजन हैरान रह गए। 2 लाख नगद, सोने के 3 लॉकेट का मंगलसूत्र, 2 सोने की अगूंठी, दो जोड़ी सोने का कान का झाला गायब था। कुछ महीने पहले ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.