Chandauli News: दो दिन के भीतर लेखपाल की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम
चंदौली, जुलाई 2 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । सकलडीहा तहसील के अधिवक्ता उपेंद्र सिंह के साथ लेखपाल एवं माल बाबू की ओर से की गई मारपीट और प्राणघातक हमले के मामले को लेकर गुरुवार को सदर कचहरी में डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन की बैठक बार सभागार में हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा की। साथ ही दोषियों के विरुद्ध तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की गई। इसके अतिरिक्त सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अधिवक्ता पर हमला करने वाले आरोपी लेखपाल का कोई भी वकील न्यायालय में पैरवी नहीं करेगा। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट बार अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ता पर हुआ हमला न्याय व्यवस्था और अधिवक्ता समाज की गरिमा पर सीधा हमला है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को दो दिन के भीतर आरोपी लेखपाल की गिरफ्तारी करने का अल्टीमेटम दिया। चेताया कि यदि नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.