चंदौली, अगस्त 17 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, हिंदुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र पचपेड़वा हाइवे पर रविवार की रात एक बजे दो ट्रकों और एक पिकअप वाहन के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप और एक ट्रक के चालक वाहन में फंस गए। सूचना पर पहुंची फायर सर्विस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को घायल अवस्था में बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। अलीनगर क्षेत्र में दो ट्रक और एक पिकअप वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप चालक मोहम्मद अरबाज निवासी बाबूसराय भदोई और ट्रक चालक राजेंद्र पटेल निवासी जमुई सिकंदरपुर, बलिया अपने-अपने वाहन में फंस गए थे।सूचना मिलते ही फायर सर्विस मुगलसराय की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। फायर कर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से गैस कटर और अन्य उपकरणों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को काटा और दोनों फंसे हु...