चंदौली, अक्टूबर 23 -- Chandauli News: चहनिया-चंदौली, हिटी। स्वाट एवं सर्विलांस टीम के साथ ही बलुआ थाने की पुलिस ने चेकिंग के दौरान संयुक्त कार्रवाई करते हुए बलुआ गंगा नदी पुल पर ट्रक वाहन से करीब दो करोड़ रुपये की भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया। शराब को ट्रक में लकड़ी के बुरादे की बोरियों के नीचे छिपाकर हरियाणा से बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने दो अन्तर्राज्यीय शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया। दोनों तस्करों को विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया।सकलडीहा क्षेत्राधिकारी कुष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि एसपी आकाश पटेल के निर्देश पर शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के साथ ही तस्करों के धर पकड़ के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में प्रभारी निरीक्षक बलुआ संतोष कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक स्वाट रामजन्म यादव एवं प्रभारी...