चंदौली, नवम्बर 5 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर गुरूवार को खड़ेहरा स्थित अमर ज्योति संस्था में पुलिस की ओर से अध्ययनरत दृष्टिबाधित बच्चों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने दीपावली के महत्व, प्रेम, भाईचारे, आपसी सद्भाव एवं सामाजिक एकता जैसे प्रेरणादायी विषयों पर आधारित सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और समाज को प्रेम, सहयोग तथा समानता का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित वेदमणि मिश्र पुलिस प्रतिसार निरीक्षक ने बच्चों को मिठाइयां वितरित कर उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। यह भी पढ़ें- Jhansi News: झुग्गी बस्ती के बच्चों संग बांटी खुशियां उन्होंने बच्चों का उ...