Chandauli News: दृढ़ इच्छाशक्ति और साहस की प्रतीक थीं इंदिरा गांधी
चंदौली, नवम्बर 20 -- Chandauli News: चंदौली। देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी, भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती गुरुवार को मुख्यालय स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी की अध्यक्षता मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन कर याद किया गया। कांग्रेसजनों ने देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण, विज्ञान एवं परमाणु कार्यक्रम को सशक्त बनाने और देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा करने में प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का योगदान अविस्मरणीय है। आज की युवा पीढ़ी को उनके 'राष्ट्र प्रथम' के सिद्धांत और साहसिक निर्णयों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.