Chandauli News: दुर्व्यवहार के विरोध में वकीलों ने जुलूस निकालकर जताया विरोध
चंदौली, अक्टूबर 31 -- Chandauli News: चंदौली। इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार की घटना से आक्रोशित सदर कचहरी के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर जुलूस निकाला। इस दौरान सदर कचहरी परिसर का चक्रमण कर सर्विस रोड पर पहुंच गए। अधिवक्ताओं ने सर्विस रोड जाम कर नारेबाजी की। इससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। मौके पर पुलिस के साथ पहुंचे तहसीलदार को अधिवक्ताओं ने मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। चेताया कि अधिवक्ता के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति से मांग किया कि प्रकरण में उचित कार्रवाई की जाए। ताकि ऐसी घटनाओं की पुनर्रावृत्ति न होने पाए। यह भी पढ़ें- Jhansi News: अभद्रता से नाराज वकीलों ने कलेक्टे्रट में प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प अधिवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.