Chandauli News: दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारी के लिए हुआ भूमिपूजन
चंदौली, अगस्त 19 -- Chandauli News: चहनियां। दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर छात्र (सृजन परिवार) संगठन की ओर से चहनियां स्थित शिव मंदिर पर भूमिपूजन के बाद झंडा फहराया गया। क्षेत्रीय विद्वान ब्राम्हणों ने गाजे बाजे के साथ विधि विधान से पूजन-अर्चन कराया। संगठन की ओर से 28 वर्ष से दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जा रहा है। क्षेत्रीय पुरोहित विद्वानों ने योगेंद्र मिश्रा, विजय गुप्ता, मनोज गुप्ता, डॉ. अजय सिंह, रामजी मोदनवाल ने संकल्प लेते हुए विधि विधान से पूजन किया। इस दौरान कोषाध्यक्ष जय शंकर जायसवाल, गोपाल गुप्ता, पूर्व प्रधान सरिद्वार यादव, शिवलाल जायसवाल, आनन्द सिंह, कल्याण गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, संजय गुप्ता उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Chatra News: इटखोरी के शिवाला चौक में 49 वर्षों से हो रही है मां मनसा की पूजा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.