Chandauli News: दीवार से ब्रश निकालते समय वृद्धा को सांप ने डंसा
चंदौली, सितम्बर 7 -- Chandauli News: कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद । क्षेत्र के इनायतपुर गांव में रविवार को दैनिक कार्य के दौरान दीवार में बनी दरार में रखे गए ब्रश को निकालने के दौरान जहरीले सर्प ने चनरा देवी 62 वर्ष को डंस लिया। इसकी जानकारी होते ही परिजन आनन-फानन में उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना की सूचना लेखपाल को भी दे दी गई। ताकि नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके। मृतिका के पति का आठ वर्ष पूर्व ही देहांत हो गया है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: चारा काटने गई वृद्धा की सर्पदंश से मौत इकलौता बेटा रामावतार राय और उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.