चंदौली, अगस्त 6 -- Chandauli News: मिर्जापुर।अदलहाट थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव में निर्माणाधीन दीवार गिराने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, छोटा मिर्जापुर गांव निवासी प्रेमा देवी, पत्नी राजेंद्र प्रसाद ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने पुरैनी गांव में रामलाल यादव से भूमि का बैनामा कराया है। आरोप है कि दो अगस्त को उक्त भूमि पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान लवकुश यादव उर्फ सुनील यादव, पुत्र कमला यादव, निवासी पटनवा, थाना मुगलसराय (जनपद चंदौली) अपने तीन अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंच कर गाली-गलौज करते हुए फावड़े से निर्माणाधीन दीवार को गिरा दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और निर्माण कार्य बंद कराके चले गए।पुलि...