Chandauli News: दीपावली से पूर्व 837 लाभार्थियों को मिलेगा पीएम आवास
चंदौली, अक्टूबर 11 -- Chandauli News: सकलडीहा। विकास खंड में दीपावली से पूर्व 837 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। इसे लेकर खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह ने पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है। बीडीओ ने बताया कि विकास खंड में जीरो पावर्टी के तहत 4 हजार से अधिक लाभार्थियों की सूची तैयार की गई है, जिसमें 166 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास के लिए चयनित किया गया है। शासन के निर्देश पर प्रथम चरण में 837 लाभार्थियों को आवास की धनराशि दीपावली से पूर्व आवंटित की जाएगी। इसके लिए सचिवों को निर्देश दिया गया है कि वे अत्यंत गरीब पात्रों का चयन कर मोबाइल नंबर सहित पूरी जानकारी तैयार करें, ताकि लक्ष्य समय पर पूरा हो सके। विकास खंड के 104 गांवों में प्रथम चरण में आवास बनाए जाएंगे। इस मौके पर पटल अधिकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.