चंदौली, अगस्त 15 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा में दृष्टिबाधित बच्चों के साथ एसडीएम आकांक्षा सिंह ने तिरंगा यात्रा में शामिल हुईं। इसके अलावा चतुर्भुजपुर राष्ट्रीय भारतीय विद्या मंदिर बरठी से छात्र और शिक्षकों ने तिरंगा यात्रा निकाला। इस मौके पर भारत माता की जयकारा लगाते हुए कस्बे में भ्रमण किया। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ दृष्टिबाधित एवं दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना था। बच्चों ने पूरे उत्साह और गर्व के साथ तिरंगा लेकर यात्रा में सहभागिता की और समाज को समानता, समावेशन एवं सम्मान का संदेश दिया।यात्रा के दौरान उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह ने उपस्थित होकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया। यह भी पढ़ें- Bagaha News: आकर्षण का केंद्र रही तिरंगा ...