चंदौली, नवम्बर 4 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू जंक्शन से रूटीन एवं स्पेशल ट्रेनों मिलाकर लगभग 136 जोड़ी ट्रेनें चल रही है। इसके बाद भी डाउन की ओर सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी कम नहीं हो रही है। ट्रेनों में 150 से 200 तक वेटिंग चल रही है, जबकि अधिकांश में 'नो रूम' की स्थिति है। वही तत्काल में भी टिकट नहीं मिल पा रहा है। यात्री मजबूरी में जनरल कोच में भूसे की तरह भरकर रवाना हो रहे हैं। रेलवे ने दावा किया था कि त्योहार पर कोई वेटिंग में नहीं रहेगा, लेकिन हकीकत उलट है। सबसे ज्यादा परेशानी मजदूर, छात्र और नौकरीपेशा वर्ग को हो रही है। नई दिल्ली, आनंद विहार से आने वाली 17 जोड़ी स्पेशल और 20 जोड़ी रूटीन ट्रेनों में 200 से अधिक वेटिंग है। मुंबई की 4 जोड़ी स्पेशल, सूरत और पुणे की 7-7 जोड़ी ट्रेनों में नो रूम है। बंगलुरू की 3 जोड़ी...