Chandauli News: दिनभर रुक-रुककर होती रही बारिश, मौसम हुआ सुहाना
चंदौली, सितम्बर 26 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। बंगाल की खाड़ी आए चक्रवात का असर जिले में बना हुआ है। बीते दो दिनों से आसमान में घने बादल छाए हुए है। रुक रुक कर कभी हल्की तो कभी तेज बारिश हो रही है। जिससे मौसम सुहाना हो गया है। वहीं बारिश से पीडीडीयू नगर सहित सकलडीहा, चहनियां एवं अन्य कस्बों में हल्का जलभराव हो गया और कीचड़ फैल गया। जिससे राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जबकि बारिश से धान की फसल को फायदा पहुंचा है। इससे किसानों के चेहरे खिले हैं। जिले में बुधवार की शाम से ही घने बादल छाए हैं। यह भी पढ़ें- लगातार हवा-बारिश से सात डिग्री तक लुढ़का पारा गुरुवार को भी दिनभर रूकरूक कर फुहारों के साथ अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश होती रही। यही हाल शुक्रवार को भी रहा। दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.