Chandauli News: दान केवल धन नहीं, समय-श्रम और ज्ञान का समर्पण
चंदौली, अक्टूबर 8 -- Chandauli News: धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना एवं सेवा संकल्प अभियान के संयुक्त तत्वावधान में 'दान उत्सव-2026' एवं 'सेवा हेतु अभियान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को दान और सेवा के व्यापक महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छताके प्रति जागरूक भी किया। इस मौके पर समाजशास्त्र के प्राध्यापक डॉ. संदीप कुमार यादव ने कहा कि दान का अर्थ केवल धन अथवा वस्तुओं का त्याग करना नहीं है, बल्कि अपनी क्षमता, समय, श्रम और ज्ञान को समाज के हित में समर्पित करना भी दान का ही स्वरूप है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: स्वच्छता और नशामुक्ति का संकल्प लेकर चलाया अभियान उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.