Chandauli News: दादी की तेरहवीं का खर्च पूछने गए युवक की पिटाई
चंदौली, सितम्बर 9 -- Chandauli News: नौगढ़। दादी की तेरहवीं के खर्च के बारे में पूछने गए युवक की पिटाई के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मझगाईं गांव निवासी मनु कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब सात बजे वह अपने दादा के पास तेरहवीं के खर्च के बारे में पूछने गया था। इसी दौरान गांव के हरगेन पुत्र सुदामा और अवनीश पुत्र हरगेन वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से पीटने लगे। मारपीट में मनु के पैर, कमर और एड़ी में चोटें आईं। शोर सुनकर ग्रामीणों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.