Chandauli News: दस लाख की लागत से बनी इंटरलॉकिंग का किया लोकार्पण
चंदौली, अगस्त 20 -- Chandauli News: नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र पंचायत की ओर से विकास खंड के गोधना और भरछा गांव में कराए गए इंटरलॉकिंग कार्यों का ब्लॉक प्रशासक प्रतिनिधि बाबूलाल यादव ने फीता काटकर लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने बीडीओ शशिकांत पांडेय के साथ दोनों गांवों में कराए गए अन्य विकास कार्यों का भी जायजा लिया। इस दौरान गोधना में धंसी हुई इंटरलॉकिंग सड़क मिलने पर उन्होंने ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही एक सप्ताह में कार्य दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। चेताया कि निर्धारित समय में यदि सड़क ठीक नहीं हुई तो संबंधित फर्म को काली सूची में डाल दिया जाएगा। गोधना गांव में करीब 10 लाख रुपये और भरछा में साढ़े सात लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग कार्य कराया गया है। सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। इस मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.