चंदौली, सितम्बर 27 -- Chandauli News: सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा में दवा विक्रेता समिति सैयदराजा इकाई की रविवार को बैठक हुई, जिसमें व्यापारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। संगठन की मजबूती और व्यापारी हितों पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट संगठन के अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि संगठित व्यापार ही सम्मान और अधिकारों की गारंटी है। महामंत्री सुधीर अग्रवाल ने प्रदेश स्तर के प्रयासों की जानकारी दी। विधायक सुशील सिंह और चेयरमैन आभा जायसवाल ने कहा कि दवा व्यापारी स्वास्थ्य व्यवस्था की अहम कड़ी हैं, हर संभव मदद की जाएगी। जोन अध्यक्ष नागमणि मिश्रा, मंडल अध्यक्ष संजय सिंह ने भी संबोधित किया। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश मौर्य, महामंत्री नवनीत सिंह, संगठन मंत्री विकास सिंह और कोषाध्यक्ष नीरज सिंह ने आगामी योजनाएं बताईं। संचा...