Chandauli News: दक्षिणेश्वरी भवानी की पूजा में उमड़ी रही श्रद्धालुओं की भीड़
चंदौली, अगस्त 12 -- Chandauli News: सैयदराजा,हिन्दुस्तान संवाद। नगर में मंगलवार को श्रावणी पूजा के तहत माता दक्षिणेश्वरी भवानी की पूजा-अर्चना विधि-विधान से संपन्न हुई। पूजा को लेकर नगर की महिलाओं और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। नगर की बहुएं, माताएं और बहनें यहां एकत्रित हुईं और नीम की धार (जल ) लेकर नंगे पांव पैदल भीम बाबा मंदिर पोखरे पर पहुंचीं। यहां दक्षिणेश्वरी भवानी की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाए और माता को नीम की धार देकर परिवार की सुख-समृद्धि तथा मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। पूजा में नगर के दर्शनीय मोलई बाबा और राजेंद्र बाबा की देखरेख में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। वहीं जवाहर पाण्डेय (लोटन बाबा )द्वारा हवन-पूजन कराया गया। इसके बाद महिलाओं ने पुरइन माता को सतुआ खिलाकर अपनी मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.