Chandauli News: तेज हवा के चलते टांडा-कैथी गंगा घाट पर नौका संचालन बंद
चंदौली, सितम्बर 26 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। मौसम खराब होने और तेज हवा चलने के लिए चहनियां क्षेत्र के टांडा-कैथी गंगा घाट पर शुक्रवार को नाव का संचालन बंद कर दिया गया है। पीपा पुल हटने के बाद वहां जिला प्रशासन की ओर से नि:शुल्क नाव संचालन कराया जा रहा था। मौसम को देखते हुए सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से नावों का संचालन रोक दिया गया है। टांडा-कैथी के घाट दरोगा दीना सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशों का पालन करते हुए यह कदम उठाया गया है। मौसम खराब होने से चल रही तेज हवाओं के कारण गंगा में ऊंची लहरें उठ रही हैं। जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए निर्णय लिया गया है। जब तक हवा की गति सामान्य नहीं होती और लहरें उठना बंद नहीं होतीं, तब तक नि:शुल्क नाव का संचालन बंद रहेगा। स्थितियां सामान्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.