Chandauli News: तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने की मांग
चंदौली, सितम्बर 14 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सोनभद्र जिले की सीमा से सटे नौगढ़ क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मिर्च और टमाटर की खेती होती है। सीजन शुरू होते ही खेतों से निकलने वाली उपज को मंडियों तक पहुंचाने के लिए दर्जनों पिकअप और अन्य मालवाहक वाहन दिन-रात संचालित हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई चालक जल्दबाजी के चक्कर में तेज रफ्तार से वाहन दौड़ा रहे हैं, जिससे सड़क पर आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों के अनुसार प्रतिदिन बड़ी संख्या में मिर्च-टमाटर लदे वाहन गांवों से होते हुए मुख्य मार्गों से गुजरते हैं। घुमावदार और संकरे रास्तों पर तेज गति से चलने वाले वाहन विशेष रूप से खतरा पैदा कर रहे हैं। पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। यही कारण है कि बीते शनिवार की देर शाम ऐसा ही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.