चंदौली, सितम्बर 7 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के सराय रसूलपुर गांव में बीते शनिवार की रात तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसी। इस दौरान बरामदे में सो रहे 65 वर्षीय ओहाबुद्दीन और उनकी पत्नी 63 वर्षीय शकीला बेगम गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घर का बरामदा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बरामदे में रखा पंखा, साइकिल, चारपाई समेत गृहस्थी का काफी सामान क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा बंधी बकरी का पैर भी टूट गया। पुलिस कार कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी है。 यह भी पढ़ें- Chandauli News: रिोरौगदरूगुीाुघायल दंपति का उपचार क्षेत्र के सराय रसूलपुर निवासी ओहाबुद्दीन बीते शनिवार की रात परिवार के साथ बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान धानापुर मुख्य मार्ग की ओर से आ रही कार अनियं...