Chandauli News: तीन साल से मानदेय न मिलने पर समूह सखियों ने जताया विरोध
चंदौली, सितम्बर 22 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील मुख्यालय पर सोमवार को विकासखंड की समूह सखियों ने मानदेय न मिलने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि तीन साल से बकाया मानदेय नहीं मिला है, जिससे परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। इसके बावजूद उनसे लगातार काम लिया जा रहा है। समूह सखियों ने बताया कि विकासखंड के अलग-अलग गांवों में उनकी नियुक्ति की गई है और ग्राम पंचायत स्तर पर कई जिम्मेदारियां निभाती हैं। आरोप है कि मानदेय के बारे में पूछने पर अधिकारियों द्वारा टालमटोल किया जाता है। महिलाओं ने मांग की कि उन्हें अनुदेशक, शिक्षामित्र और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तरह नियमित किया जाए। यह भी पढ़ें- समूह सखियों ने आठ सूत्री मांगों का सौंपा ज्ञापन श्रम मानक के अनुसार 14 हजार रुपये मानदेय तय किया जाए। इसके अलावा स्मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.