चंदौली, अक्टूबर 1 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने बीते मंगलवार देर रात जीटीआर ब्रिज के पास से महिलाओं के गहने चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की सोने का मंगलसूत्र बरामद किया। वाराणसी के महमूरगंज निवासी बबलू सोनकर की पत्नी अनुराधा सोनकर अपने भांजे के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए अलीनगर थाना क्षेत्र के बिछड़ी वार्ड में बीते 16 सितंबर को आ रही थीं। वह परमार कटरा के पास टोटो में बैठीं और गंजी प्रसाद तिराहा के पास अपने भाई की दुकान पर उतरीं। वहां भाई ने बताया कि उनके गले से मंगलसूत्र गायब है। इसके बाद पीड़िता ने मुगलसराय कोतवाली में टोटो में सवार अज्ञात महिलाओं के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस मुकदमा दर्जकर मामले की जांच कर रही थी। इस क्रम म...