Chandauli News: तीन मवेशी सहित एक पशु तस्कर गिरफ्तार
चंदौली, सितम्बर 22 -- Chandauli News: शहाबगंज,हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज थाना क्षेत्र के बड़गांवा ईंट-भट्टे के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने सोमवार को तीन गोवंशीय बछड़ों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी गोवंश को क्रूरतापूर्वक मारते-पीटते हुए पैदल बिहार ले जा रहा था। सूचना पर घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया और गोवंश को सकुशल बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी बिहार कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के चंदा गांव निवासी अजमल अंसारी है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शहाबगंज और इलिया थानों में पहले से भी गोवध निवारण, पशु क्रूरता और आर्म्स एक्ट के तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक शिवपूजन सिंह और कांस्टेबल इरशाद अंसारी शामिल र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.